रायपुर , सितंबर 04 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश के बाद सड़क पर हुए जलभराव को लेकर नाराजगी जताते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो में युवक नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। भाजपा पार्षदों ने इसे लेकर सिविल थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
आज मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो लालपुर फलमंडी के आसपास का बताया जा रहा है, जहां बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। वीडियो में युवक जलभराव के बीच सड़क और जल निकासी की स्थिति दिखाते हुए नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। इसी दौरान वह सरकार और महापौर को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित