पटना , मार्च 25 -- बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार के वर्षा आश्रित जिलों में मिट्टी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और बंजर भूमि की उत्पादकता सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - जलछाजन विकास 2.0 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
श्री यादव ने आज कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य के 18 जिलों अरवल, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, जमुई, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास एवं शेखपुरा में संचालित की जा रही है, जिससे हजारों किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित