लखनऊ , फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जर्मनी दौरे पर फ्रैंकफर्ट पहुंचे, जहां उनका भारत की काउंसल जनरल शुचिता किशोर ने स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच मजबूत होते आर्थिक और औद्योगिक संबंधों पर चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गया यह प्रतिनिधिमंडल 'इन्वेस्ट यूपी' के माध्यम से उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह दौरा उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश-अनुकूल नीतियां और मजबूत आधारभूत संरचना को प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित