बर्लिन , अगस्त 05 -- जर्मनी में लीपज़िग/हाले हवाई अड्डे पर यूक्रेनी मालवाहक विमान के पास विस्फोटकों से लैस एक ड्रोन मिलने के बाद कई उ़ड़ानों को रोक देना पड़ा जिससे विमान परिचालन अस्थायी रूप से बाधित हुआ।

नाटो के एक प्रवक्ता ने बुधवार को पुष्टि की कि विस्फोटक और डिटोनेटर से लैस यह ड्रोन यूक्रेनी कार्गो कैरियर 'एंटोनोव एयरलाइंस' संचालित एक विमान के पास पाया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, बाद में इस संदिग्ध उपकरण को नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस काम के लिए बम निरोधक रोबोट तैनात किया था।

यह घटना आधी रात से ठीक पहले हुई जब हवाई अड्डे के पास एक अज्ञात उड़ती हुई वस्तु देखी गई, जिसके बाद अधिकारियों को कई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। इससे एक यात्री विमान और कई मालवाहक विमान प्रभावित हुए।

पुलिस प्रवक्ता ओलाफ होप ने बताया कि हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे के पास एक वस्तु पाई गई थी, जिसकी संघीय पुलिस द्वारा जांच की गई। एक्स-रे विश्लेषण में बाद में पुष्टि हुई कि वह वस्तु एक ड्रोन थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित