भिवानी , नवंबर 02 -- हरियाणा के भिवानी मे जर्नलिस्ट क्लब भिवानी की ओर से आठ वर्ष पहले शुरू की गई 'एक दीया शहीदों के नाम' मुहिम अब स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंचने लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को तोशाम स्थित मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने इस अभियान से जुड़कर प्रार्थना सभा में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को मुहिम के उद्देश्य से अवगत करवाया और अपील की कि वे दिवाली के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में एक दीया अवश्य जलाएं। विद्यार्थियों ने भी इस पहल का हिस्सा बनने और दिवाली पर शहीदों के नाम एक दीया जलाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित