नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित