नयी दिल्ली , मई 24 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बेहद मजबूत तथा राष्ट्रीय हितों से प्रेरित बताते हुए कहा है कि दोनों देश आतंकवाद जैसी समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के इजरायल, ईरान और खाड़ी देशों के साथ भी अच्छे और मजबूत संबंध हैं तथा इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में वह संतुलन बनाते हुए सभी के साथ संबंधों को महत्व देता है।

श्री जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भारत सस्ते और भरोसेमंद ऊर्जा स्रोतों को प्राथमिकता देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित