भोपाल , मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया 23 मार्च को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पवैया सायं 4:30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

तदुपरांत वे सायं 5:30 बजे पार्टी नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय पहुंचकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित