छपरा , अक्टूबर 31 -- बिहार में सारण जिला मुख्यालय के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंदर कुमार वाजपेई ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षण प्रो. उदय अरविन्द, क्रीड़ा सचिव प्रो. राजेश नायक, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. हरिश्चंद सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।
दौड़ की समाप्ति के बाद कुलपति प्रो परमेंदर कुमार वाजपेई ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित