जयपुर , अक्टूबर 08 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में महापौर सुनील कोठारी ने गुरुवार को जयपुर में साफ-सफाईको लेकर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की।

श्री कोठारी ने शहर के बड़ी चौपड़ पर शपथ के साथ इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत नगर निगम के किशनपोल जोन के वार्ड संख्या 112 से हुई और इस दौरान विभिन्न वार्डों एवं गलियों में झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर साफ सफाई की गई और इस मौके श्री कोठारी ने भी झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया और खड़े रहकर साफ सफाई करवाई।

इस दौरान 'डोर टू डोर' कचरा संग्रहण के लिए भी 20 हूपर, 200 स्वच्छता योद्धा, तीन जेसीबी, आठ ट्रैक्टर का सहारा लिया गया। इसके साथ ही विद्युत शाखा ,सतर्कता शाखा, गार्डन शाखा की टीमे भी मुस्तैदी के साथ अभियान में मौजूद रही। इस अभियान के तहत शहर के 13 जोनों में इस अभियान के तहत साफ सफाई का अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर श्री कोठारी ने मीडिया को बताया कि यह अभियान लगातार महीना भर चलेगा और रोशनी के पर्व दीपावलीसे पहले जयपुर शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि यह अभियान महीने भर का ही नहीं बल्कि साल भर चलता रहेगा, ताकि शहर के लोगों की समस्या और दिक्कत को दूर किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित