जयपुर , सितंबर 17 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारी कटला में सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई जिससे करीब 20 दुकानें जल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काॅम्पलेक्स के दूसरी मंजिल में एक दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर माणक चौक पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना देकर दमकल गाड़ियां बुलाई और परकोटे में तंग गलियों की वजह से आग बुझाने में 25 से अधिक दमकल गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, खिलौने और चूड़ी-बैंगल्स की लगभग 20 दुकानें जल कर खाक हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित