जयपुर , जुलाई 02 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पहली बार मैकेनिक लिटर पिकर मशीन (हल्का कचरा उठाने वाली मशीन) का उपयोग किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जयपुर शहर में इस व्यवस्था के तहत पांच मैकेनिक लिटर पिकर मशीनें शुरु की गई हैं जिनकी क्षमता 1500 लीटर है।
इनका उपयोग उन चिह्नित व्यवसायिक गतिविधियों, पैदल यात्रियों से मुख्य सड़कों, डिपो पर आने वाले कचरे को उठाने ,ट्रांसफार्मर के नीचे, रोड, फुटपाथ या ऐसे स्थान जहां पर अन्य मशीनों जैसे जेसीबी, लोडर, मैकेनिक रोड स्वीपर आदि के माध्यम से कचरा नहीं उठाया जा सकता है, उन स्थानों पर सफाई व्यवस्था करने के लिए किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित