जयपुर , मार्च 21 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मानव संसाधन के बदलते स्वरूप और तकनीकी क्रांति के प्रभाव के मद्देनजर शनिवार को 'ट्रांसफॉर्म एचआर-2026' कॉन्क्लेव आयोजन किया गया।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल मैनेजमेंट एनआईपीएम) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से मानव संसाधन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के निदेशक शीश राम शिवरायण ने बताया कि कॉन्क्लेव की थीम "पीपल, प्लैनेट, प्रोग्रेस" रखी गई, जिसके तहत मानव संसाधन विकास को पर्यावरणीय संतुलन और सतत प्रगति से जोड़ने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), टिकाऊ कार्यबल, मानव केन्द्रित नेतृत्व और 'काम का भविष्य' जैसे समकालीन विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। एनआईपीएम जयपुर चैप्टर के चेयरमैन गिरजेश गौड ने बताया कि कॉन्क्लेव में नॉर्थ ज़ोन से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित