जयपुर , अक्टूबर 15 -- राजस्थान के जयपुर में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा रामलीला 'मेरे राम' का शनिवार को मंचन किया जायेगा।

इसके आयोजक एवं कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने बताया कि दशहरा एवं दीपावली पर्व के मौके पर रामलीला का मंचन 17 अक्टूबर को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न दो बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक विशेष पहल के रुप में आयोजित किया जायेगा।

इस नाट्य प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों को कलाकारों द्वारा अभिनय और संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। मंचन के जरिए दर्शकों को रामायण की प्रेरणादायक घटनाओं से रूबरू होने के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों, कर्तव्य, त्याग और अच्छे आचरण के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित