जयपुर , अप्रैल् 16 -- महिला शक्ति के सम्मान के लिए शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया जायेगा।
पूर्व महापौर कुसुम यादव ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति का सम्मान करना और 'विकसित भारत' के संकल्प को धरातल पर साकार करना है। उन्होंने कहा कि इस रन की मुख्य थीम नारी शक्ति वंदन रखी गई है। यह दौड़ प्रातः 06:30 बजे चांदपोल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक आयोजित की जाएगी जो लगभग 1.5 किलामीटर की होगी।
इस अवसर पर माय भारत राजस्थान के राज्य निदेशक देवेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस अवसर पर श्रीमती यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कांस्य पदक विजेता पूजा, र्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाली गणमान्य महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में दो हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य है, जिनमें छात्राएं, उद्यमी, पत्रकार, खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की पेशेवर महिलाएं शुमार होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित