जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर की ओर से दिनभर के लिए चलाये गये स्वच्छता अभियान "सफाई सेवा मैराथन-2026" शनिवार सुबह शुरु हुआ।
निगम के आयुक्त ओम कसेरा ने सुबह करीब सात बजे निगम के मालवीय नगर जोन के वार्ड संख्या 83 से इसकी शुरुआत की। श्री कसेरा ने अभियान की शुरुआत पर सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि वह भी पूरे दिन उनके साथ रहेंगे।
इस अवसर पर श्री कसेरा ने मीडिया को बताया कि आज के इस विशेष एवं अनोखी पहल के तहत निगम शहर में अधिक अधिक कचरा उठाने का प्रयास करेंगा और इसके तहत निगम के लगभग नौ हजार अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे दिन सफाई अभियान में भाग लेकर जयपुर शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभायेंगे और हम जितना हो सके देर शाम तक इस अभियान के तहत सफाई एवं कचरा उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके तहत निगम के सभी जोनों में सफाई का काम किया जायेगा और वह भी प्रयास करेंगे कि इस दौरान सभी जोनो में पहुंचकर सफाई कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाये और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं जायजा लिया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित