भरतपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान के जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भरतपुर के जिला कलक्टर कमर चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर गहनौली मोड थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह को भी प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को भरतपुर जिले में गति देने के साथ उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान के लिये उनका चयन किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सम्मानों की सूची में भरतपुर के गहनौली मोड थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह को इस वर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की थानाधिकारी सिंह को जानकारी देते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित