जयपुर , अगस्त 04 -- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नये नियमों के विरोध में किये गये प्रदर्शन के दौरान घायल हुए देवराज सिंह की मंगलवार को मौत हो गयी।

इसके बाद करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर सोमवार को यूजीसी के नये कानून के विरोध में हुए उनके प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछारे छोड़ने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे उनका प्रदर्शनकारी देवराज घायल हो गया और आज दम तोड़ दिया।

उन्होंने देवराज की मृत्यु पर एक करोड़ रुपए का मुआवजा और दोषी पुलिसकर्मियों निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सात दिन में उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे या जयपुर बंद और राजस्थान बंद भी करने का आह्वान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित