श्रीगंगानगर , मार्च 10 -- राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जयपुर में एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

श्री गंगानगर जिले में रायसिंहनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से मुलाकात करने के बाद एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

श्री ठोलिया ने बताया कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े क्रय विक्रय सहकारी समिति (केवीएसएस) के अध्यक्षों का सम्मेलन जयपुर में मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा । प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से सहकारिता में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित