जयपुर , जून 22 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का स्लीपर सेल होने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है जो मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर में रह रही थी। एटीएस ने बबीता को रविवार को हिरासत में लिया।
प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल फोन से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाये गये। बबीता को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित