भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में आगरा-जयपुर रेलमार्ग के उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में दौसा रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू किए जाने के कारण पांच अप्रैल को रेल संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे सूत्रों के ने शनिवार को बताया कि इस तकनीकी कार्य की वजह से गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस पांच अप्रैल को बांदीकुई से अजमेर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी, वहीं गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी इसी दिन अजमेर से बांदीकुई के बीच संचालित नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित