जयपुर , सितंबर 17 -- राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस की जीत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित प्रचंड बहुमत की हवा निकाली दी हैं।

श्री डोटासरा ने इन वार्डों में पुनर्मतदान के बाद जारी परिणाम के बाद गुरुवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा के कथित "प्रचंड बहुमत" की सच्चाई आज जयपुर की जनता ने फिर सामने रख दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित