भरतपुर , जून 07 -- राजस्थान के धौलपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा रात्रि में की गई कार्रवाई में 115 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़कर उन पर करीब 35 लाख रुपए का जुर्माना किया है।

डिस्कॉम के सूत्रों ने रविवार को बताया कि डिस्कॉम के 10 दलों ने बाड़ी, सरमथुरा, बसेड़ी, धौलपुर, सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया क्षेत्रों में कार्रवाई की।

अब संदिग्ध उपभोक्ताओं की पहचान के लिए डिस्कॉम प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर मीटर स्थापित करके यह पता लगायेगा कि किस क्षेत्र में बिजली चोरी का प्रतिशत अधिक है। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपने वास्तविक बिजली लोड के अनुसार स्वीकृत भार बढ़वाने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमकी दर्ज करायी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित