भरतपुर , मार्च 09 -- राजस्थान में धौलपुर जिले में जयपुर डिस्कॉम की तरफ से शुरू किये गये राजस्व वसूली अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

डिस्कॉम सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात तक बाड़ी उपखंड के कई संवेदनशील गांवों में जिला पुलिस के सहयोग से महुआखेड़ा, लालोनी नगला, बीधोरा, मड़ा गुर्जर और बुधुआ का नगला गांवों में कार्रवाई करते हुए करीब 42 लाख रुपये के बकाया पर 17 ट्रांसफॉर्मर मौके से हटा लिये गये। इन हटाए गए ट्रांसफॉर्मरों में 14 सिंगल फेज और तीन थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इन्हें डिस्कॉम स्टोर में जमा कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित