जयपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान के जयपुर जिले में मतदाताओं की संख्या 3.45 प्रतिशत बढ़कर 44 लाख से अधिक हो गयी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राप्त समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया और प्रारूप सूची में 42 लाख 87 हजार 103 मतदाताओं की तुलना में 3.45 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 44 लाख 35 हजार 111 हो गई है। इनमें 23 लाख पुरुष चार 523 पुरुष एवं 21 लाख 30 हजार 509 महिला तथा 79 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम की घोषणा की गयी थी। इसके तहत गत चार नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण सम्पन्न हुआ तथा 16 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जयपुर जिले में उस समय मतदाताओं की संख्या 42 लाख 87 हजार 103 थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित