जयपुर , सितम्बर 21 -- राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के नगर निकायों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक 12 निकायों में अपने अध्यक्ष बनाये जबकि कांग्रेस छह निकायों में अपने प्रमुख बनाने में सफल रही।
सोमवार जिले की दो नगरपरिषद एवं 16 नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद के घोषित परिणामों में भाजपा ने बाजी मारी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौमूं नगर परिषद् से आशीष दुसाद (भाजपा), शाहपुरा नगरपरिषद् से रविश खटाना (भाजपा), बगरू नगरपालिका से संतोष चौहान (भाजपा), बस्सी नगरपालिका से निर्मला खोलिया (भाजपा) तथा चाकसू नगरपालिका से पुष्पा देवी (भाजपा ) निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
इसी प्रकार दूदू नगरपालिका से गरिमा कंवर (कांग्रेस), जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा (भाजपा), जोबनेर नगरपालिका से सरोज गुर्जर (भाजपा), कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत (भाजपा) तथा कानोता नगरपालिका से राम किशन अध्यक्ष (कांग्रेस) निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि खेजरौली नगरपालिका से सुनीता सैनी (कांग्रेस), किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका से सुनीता अग्रवाल (भाजपा ), मनोहरपुर नगरपालिका से अर्जुन मोहनपुरिया (कांग्रेस), नरायना नगर पालिका से अब्दूल रज्जाक (कांग्रेस), फागी नगरपालिका से सुरेश (कांग्रेस), फुलेरा नगरपालिका से राजू शर्मा (भाजपा ), सांभर नगरपालिका से पवन कुमार मोदी (भाजपा) तथा वाटिका नगरपालिका से कमला देवी (भाजपा) अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित