जयपुर , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तहत जयपुर जिले में प्रथम चरण में नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 234 एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 603 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार प्राप्त नामांकनों के अनुसार, 13 अक्टूबर को जिला परिषद के विभिन्न वार्ड समूहों के लिए कुल 186 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 56, कांग्रेस के 80 तथा अन्य के 50 नामांकन शामिल हैं। वहीं 8 से 13 अक्टूबर तक जिला परिषद के लिए कुल 234 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें भाजपा के 65, कांग्रेस के 110 तथा अन्य के 59 नामांकन शामिल हैं।

जिला परिषद के वार्ड समूहवार स्थिति के तहत 13 अक्टूबर को वार्ड 1 से 10 में 35, वार्ड 15 से 26 में 30, वार्ड 11 से 14 एवं 51 से 57 में 35, वार्ड 27 से 37 में 53 तथा वार्ड 38 से 50 में 33 नामांकन प्राप्त हुए जबकि 8 से 13 अक्टूबर की अवधि में वार्ड समूहवार कुल स्थिति के अनुसार वार्ड 1 से 10 में 43, वार्ड 15 से 26 में 45, वार्ड 11 से 14 एवं 51 से 57 में 40, वार्ड 27 से 37 में 60 तथा वार्ड 38 से 50 में 33 नामांकन दर्ज किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित