जयपुर , मार्च 12 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जयपुर जिले में बस्सी तहसील की मानसर खेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रतिहारी अशोक कुमार शर्मा और तहसील के पटवार हल्का झर अतिरिक्त चार्ज मानसर खंडी पटवारी विकम बुनकर पटवारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी जयपुर ग्रामीण को शिकायत की कि उसकी कृषि भूमि का सह खातेदारो के बीच आपसी सहमति से विभाजन के लिए पटवारी 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित