जयपुर , सितंबर 12 -- राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार प्रातः आठ बजे से जयपुर में श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) एवं कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण तैयारी के साथ प्रातः सात बजे मतगणना केंद्र में पहुंचने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। मतगणना केंद्र पर अधिकृत प्रवेश पत्र धारी को ही प्रवेश दिया जायेगा। यहां तक की काउंटिंग एजेंट को भी बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतगणना वार्ड बार एवं आरो वार होगी। थोड़े-थोड़े अंतराल में 15-15 वार्डो का परिणाम एक साथ आयेगा। मतगणना का परिणाम उस वार्ड के बूथों की संख्या पर निर्भर करेगा। कम बूथों वाले वर्ड का परिणाम पहले एवं अधिक बूथों वाले वार्ड का परिणाम कुछ समय उपरांत आयेगा। मतगणना कार्य से जुड़े सभी कार्मिकों को मतगणना का कार्य पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित