जयपुर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में जयपुर के प्रतिभावान छात्र पद्मनाभ चौधरी का चयन ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए वेस्ट जोन अंडर-17 टीम में हुआ है।

गत सितंबर में आयोजित प्रारंभिक ट्रायल कैंप तथा पांच, छह और सात अक्टूबर को खेले गये मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 18 सदस्यीय वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है।

राजस्थान कैडर केआईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के पुत्र और सेंट जेवियर्स के छात्र पद्मनाभ दाहिने हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज, ऑफ स्पिनर और उच्च स्तरीय फील्डर हैं। चयन मैचों के दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन कप्तानी का भी परिचय दिया। वह पिछले वर्ष भी सीबीएसई की वेस्ट जोन टीम के सदस्य रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित