जम्मू , जून 02 -- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गलती से गोली चलने की घटना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जवान उस समय घायल हो गया जब रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर उसकी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित