जम्मू , मई 12 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बहू फोर्ट थाना क्षेत्र के तहत नरवाल-पनामा चौक मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी के दौरान जांच की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने पुलिस पार्टी को देखते ही भागने की कोशिश की। तलाशी में उसके पास से 266.35 ग्राम हेरोइन (व्यावसायिक मात्रा), तीन कारतूसों से भरी एक 'ग्लॉक पिस्तौल' और गोला-बारूद मिले। उसकी पहचान जम्मू के रणबीर सिंह पुरा स्थित सुंदरपुर निवासी अवनीत सिंह उर्फ नागी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित