जम्मू , अक्टूबर 18 -- जम्मू-कश्मीर के जम्मू में एक महिला के खिलाफ आधिकारिक गोपनीय अधिनियम (ओएसए) के तहत जासूसी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

महिला पर आरोप है कि उसने चीन से जुड़े लोगों समेत विदेशी खुफिया एजेंटों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना मूल की और जम्मू में रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर चीन से जुड़े लोगों समेत विदेशी खुफिया एजेंटों के साथ संवदेनशील जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा, "आरोपों के संबंध में महिला के खिलाफ पुलिस स्टेशन गांधी नगर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।"उन्होंने कहा कि तथ्यों का पता लगाने और संवदेनशील जानकारी साझा करने के आरोपों की जांच के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित