जम्मू , अक्टूबर 10 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सतवारी इलाके में एक कार्रवाई करते हुए चुराया हुआ तांबा खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रियासी जिले के माहौर तहसील स्थित बग्गा निवासी आरोपी उमर वसीम से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सांबा जिले के बरियान सुप्वाल निवासी आरोपी देवराज को गिरफ्तार किया, जो चोरी का सामान खरीदता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया हुआ तांबा भी बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित