जम्मू , फरवरी 01 -- जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में एक कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि रियासी जिले के गुलाबगढ़ महोर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में टीए के पद पर तैनात कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सरकारी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से उसके द्वारा किए गए आरडीडी से संबंधित बिल बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
उन्होंने कहा कि चूंकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने आरोपी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर एक गुप्त जांच की गई, जिसमें संबंधित सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और इसके अनुसार थाना एसीबी उधमपुर में एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित