जम्मू , अक्टूबर 7 -- जम्मू-कश्मीर के आर. एस. पुरा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक अग्रिम सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल की एक 27 वर्षीय महिला कॉन्सटेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान राज लक्ष्मी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित