जम्मू , अक्टूबर 03 -- जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने शनिवार को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिये।
कठुआ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्री सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और अपराध की समग्र स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, "मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष रूप से सतर्क और चौकस रहें तथा जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और समन्वय को और मजबूत करें।"जम्मू-सांबा-कठुआ क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीधर पाटिल के साथ श्री सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित