श्रीनगर , सितंबर 25 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी विधायक एम.वाई. तारिगामी ने भी प्रदर्शनकारी सदस्यों का समर्थन किया।

कांग्रेस विधायक अपनी मांग वाले बैनर लेकर सदन में आसन के समक्ष वेल में आ गए, जिस पर अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने प्लेकार्ड दिखाने पर आपत्ति जताई। श्री राथर ने सदस्यों से कहा कि भारत का चुनाव आयोग विधानसभा के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित