जम्मू , मार्च 27 -- जम्मू- कश्मीर विधानसभा ने शुक्रवार को सदन की तीन प्रमुख समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित कर दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा की लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के लिए ग्यारह-ग्यारह सदस्यों के चुनाव का प्रस्ताव पेश किया। इन समितियों का कार्यकाल 31 मार्च, 2027 तक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित