श्रीनगर , जून 05 -- जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के दुबजान क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये।
अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना दुबजान में एक सेना शिविर के पास हुई जब राजौरी के जवाहर नगर निवासी सुनील कुमार ने एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर पर कथित रूप से अपना नियंत्रण खो दिया।
कार में सवार सभी पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों की पहचान राजौरी के जवाहर नगर निवासी सुनील शर्मा, अरुण कुमार, परती वर्मा, परवादी चंदन और दाऊ शंकर के रूप में हुई।
घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का संज्ञान लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित