श्रीनगर , सितंबर 24 -- जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को कहा कि उन्हें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत आने वाले परिवारों को छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की मंजूरी मिल गयी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा को बताया कि सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही जरूरी आदेश जारी किये जायेंगे।

सरकार की इस घोषणा से सदन में हंगामा मच गया और भाजपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित