श्रीनगर , मार्च 02 -- जम्मू-कश्मीर में लगातार सातवीं सर्दियों में बारिश कम हुई है और इस मौसम का समापन सामान्य से 65 प्रतिशत कम हुआ है, जिससे यह अब तक की सबसे शुष्क सर्दियों में से एक बन गया है।

कश्मीर के स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ ने कहा कि दिसंबर 2025 से फरवरी के आखिर तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 100.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 284.9 मिमी बारिश होती है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि 2019-20 के बाद से प्रत्येक सर्दी का मौसम सामान्य से कम रहा है। 2019-20 में मौसमी बारिश में 20 प्रतिशत की कमी, 2020-21 में 37 प्रतिशत की कमी, 2021-22 में आठ प्रतिशत की कमी, 2022-23 में 34 प्रतिशत की कमी, 2023-24 में 54 प्रतिशत की कमी, 2024-25 में 45 प्रतिशत और 2025-26 में और गिरकर 65 प्रतिशत की कमी हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित