श्रीनगर , अक्टूबर 07 -- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को आईएएस एवं जेकेएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख बदलावों में, जल शक्ति विभाग के वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) शालीन काबरा को राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और कुमार राजीव रंजन को इस प्रभार से मुक्त किया गया है।
डॉ. आशीष चंद्र वर्मा, वित्तीय आयुक्त (अपर मुख्य सचिव), पर्यटन विभाग, का स्थानांतरण वित्तीय आयुक्त (अपर मुख्य सचिव), कृषि उत्पादन विभाग के पद पर किया गया है। एम. राजू, आयुक्त/सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार से हटाकर आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल तथा आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आर. एलिस वाज़ का तबादला परिवहन विभाग में कमिश्नर/सचिव के पद पर किया गया है। उन्हें सिविल एविएशन डिपार्टमेंट और सिविल एविएशन कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, साथ ही वे सूचना विभाग की जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी।
सौगत बिस्वास को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में कमिश्नर/सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है। सरमद हफीज़ का तबादला समाज कल्याण विभाग से युवा सेवा और खेल विभाग में किया गया है, रमेश कुमार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है, साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।नागरिक उड्डयन विभाग में सरकार के सचिव और नागरिक उड्डयन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नवीन एस. एल. को जांच आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
सचिव, परिवहन विभाग, आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल तथा जनजातीय मामलों के विभागों के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही अवनी लवासा को सरकार की सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। जल जीवन मिशन की मिशन निदेशक अंजलि सहरावत का तबादला कर दिया गया है और उन्हें जन शिकायत विभाग में सरकार का सचिव नियुक्त किया गया है।
विकास कुंडल को जम्मू का डिविज़नल कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. देवांश यादव को राजौरी का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। राकेश मिन्हास को जम्मू-कश्मीर की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी सीईओ बनाया गया है। कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
बडगाम के उपायुक्त अथर आमिर उल शफी खान काे नेशनल हेल्थ मिशन का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पुलवामा के डीसी बशारत कय्यूम को श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही, उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत श्रीनगर शहर के लिए एसपीवी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आयुषी सुदान, डीसी सांबा जम्मू नगर निगम की कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगी, जबकि मिंगा शेर्पा, डीसी उदयपुर को जम्मू का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
आदेश में जतिन किशोर को बडगाम का उपायुक्त; श्रेया सिंघल को गांदरबल का उपायुक्त; अनंत द्विवेदी को उधमपुर का उपायुक्त; अभिषेक शर्मा को कुपवाड़ा का उपायुक्त; और रूपेश कुमार को सांबा का उपायुक्त भी नियुक्त किया गया है। ममता यादव को निदेशक, सूचना, जम्मू-कश्मीर के पद पर तैनात किया गया है, जबकि महिमा मदान को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, अनंतनाग नियुक्त किया गया है।
अन्य नियुक्तियों में विवेक अग्रवाल को निदेशक, रोजगार, के साथ सीईओ, मिशन युवा का अतिरिक्त प्रभार; विकास अहलावत को श्रम आयुक्त,; और प्रांजल जे हज़ारिका निदेशक, अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय शामिल हैं। प्रिंस कुमार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड में ओएसडी के तौर पर तैनात किया गया है, जबकि गौरव यादव को एसडीए उरी और सीरत बाजी को एसडीएम श्रीनगर (पश्चिम) नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित