जम्मू , अगस्त 11 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले परिचालन तैयारियों का आकलन करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में लंबी दूरी की गश्त और आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

अधिकारियों के अनुसार, विशेष अभियान समूह (एसओजी) सांबा ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाटवाल से लाला चक तक लंबी दूरी की गश्त की।उन्होंने बताया कि गश्त के बाद, सीमा मार्ग पर स्थित बॉर्डर पुलिस पोस्ट (बीपीपी) लाला चक में मॉक ड्रिल आयोजित की गयी, ताकि किसी आतंकवादी हमले जैसी काल्पनिक स्थिति से निपटने के लिए शामिल जवानों की तैयारियों का जायजा लिया जा सके। इस अभ्यास के दौरान दो छद्म आतंकवादियों को परिसर पर हमला करते हुए दिखाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित