जम्मू , अक्टूबर 17 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से करोल-हल्ला मार्ग पर नियमित गश्त और वाहनों की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से करीब 200 से 250 ग्राम चरस बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि नियमित जांच के दौरान हल्ला से करोल की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। उसकी पहचान रामबन के हल्ला स्थित सिलदार निवासी मनोहर लाल बाली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से पॉलीथिन के एक पैकेट में रखी करीब 200 से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इस बीच, एक अन्य घटना में जवाहर सुरंग पुलिस चौकी की गश्ती टीम ने 16 और 17 अक्टूबर की दरमियानी रात पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित गश्त के दौरान गुंड तेथर में सड़क किनारे खड़ी एक कार देखी, जिसमें दो लोग सवार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित