श्रीनगर , जुलाई 30 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुरुवार को पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे प्रदेश के पांच कुख्यात आतंकवादियों की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, इन पांच आतंकवादियों की पहचान और कुर्क की जाने वाली संपत्तियों का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित