जम्मू, चार जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके अखनूर में छापेमारी के दौरान एक कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर अखनूर के कश्मीरी मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 2 में एक घर पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान रवि गुप्ता (मकान मालिक), सरिता देवी और साहिल शर्मा के रूप में हुई है। ये सभी अखनूर के ही निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित