जम्मू , अक्टूबर 26 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक महिला अधिकारी को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) के तहत एक अंतरराष्ट्रीय कार्य के लिए नामित किया गया है।

जम्मू के महिला पुलिस थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के रूप में तैनात निरीक्षक संजीवन ज्योति को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए चुना गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र मिशन एक चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करता है और इसके आदेशपत्र में नागरिकों की सुरक्षा, शांति स्थापना में सहयोग एवं मानवाधिकारों को बढ़ावा देना शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित