जम्मू , अक्टूबर 08 -- जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेनाबाती-चौंथन रोड पर एक सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीसीएच) उखराल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि उखराल और जम्मू के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित