जम्मू , मई 30 -- जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के रामसू इलाके में हुई एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से चालक और उसके सहायक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, जम्मू से श्रीनगर जा रहा चूना पत्थर से लदा ट्रक रामसू क्षेत्र के गंगरू के पास चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने से उसमें आग लग गयी।
पुलिस की एक टीम ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और वाहन के केबिन से फंसे चालक और उसके सहायक के शव को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित